Last Updated: Monday, October 1, 2012, 19:08
इस्लामाबाद : पाकिस्तानी अधिकारियों ने पाकिस्तानी विशेष आर्थिक क्षेत्र में मछलियां पकड़ने के आरोप में आज 33 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और उनकी पांच नांव जब्त कर ली।
अधिकारियों ने बताया कि समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने मछुआरों को कथित तौर पर पाकिस्तान की जल सीमा में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया।
मछुआरों को कराची के पुलिस थाने में ले जाया गया। विशेष आर्थिक क्षेत्र में मछलियां पकड़ने के आरोप में पाकिस्तान हर साल हजारों भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार करता है। (एजेंसी)
First Published: Monday, October 1, 2012, 19:08