Last Updated: Friday, April 13, 2012, 18:23
लाहौर : पाकिस्तानी अधिकारियों ने सद्भावना के तहत एक कैंसर पीड़ित मछुआरे समेत 33 भारतीय बंदियों को शुक्रवार को भारत को सौंपा। दूसरी ओर दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा देने के लिए एक समन्वित जांच चौकी का उद्घाटन किया गया। इन बंदियों पर अवैध तरीके से पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश करने तथा समुद्री सीमा का उल्लंघन करने का आरोप था।
पाकिस्तान रेंजर्स के प्रवक्ता महबूब हुसैन ने कहा कि उन्हें सीमा सुरक्षा बल को सौंप दिया गया। हड्डियों के कैंसर से जूझ रहे सामंत लक्ष्मण बामभानिया को कराची से लाहौर तक वायु मार्ग से लाया गया और फिर एंबुलेंस में वह वाघा सीमा पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि अन्य बंदी दूसरे माध्यमों से सीमा पर पहुंचे। पाकिस्तानी अधिकारियों ने पहले कहा था कि वह 34 बंदियों को रिहा करेंगे लेकिन एक व्यक्ति को रिहा नहीं किया गया।
(एजेंसी)
First Published: Friday, April 13, 2012, 23:53