पाक: पेशावर में ब्लास्ट, 8 लोगों की मौत

पाक: पेशावर में ब्लास्ट, 8 लोगों की मौत

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर शहर पेशावर के बाहरी इलाके में मिनीबस में विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विस्फोटक मिनीबस के भीतर रखा हुआ था। आज दोपहर जब बस मत्तानी के बाजार से गुजर रही थी उसी वक्त विस्फोट हुआ। उन्होंने बताया कि विस्फोट से मौके पर मारे गए लोगों में महिलाएं भी हैं। अधिकारियों ने बताया कि दो महिलाओं और एक बच्चे सहित 10 घायलों को पास के अस्पताल में ले जाया गया है। विस्फोट के वक्त मिनीबस में करीब 20 लोग सवार थे।

टीवी पर दिखाए जा रहे फुटेज के अनुसार, मिनीबस के परखच्चे उड़ गए हैं। आसपास की कई दुकानों को भी क्षति पहुंची है। विस्फोट के बाद बाजार बंद कर दिया गया। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। मिनीबस में और विस्फोटक होने की आशंका के कारण लोगों को उसके पास नहीं जाने दिया जा रहा है। अभी तक किसी समूह ने हमले की जानकारी नहीं ली है। पाकिस्तान में अक्सर ऐसे विस्फोट तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान द्वारा किए जाते हैं। (एजेंसी)

First Published: Saturday, April 13, 2013, 17:41

comments powered by Disqus