Last Updated: Saturday, March 9, 2013, 16:38
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पेशावर शहर में एक मस्जिद के निकट हुए विस्फोट में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और करीब 30 घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों और अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट दिन में करीब एक बजे मीना बाजार इलाके में हुआ। विस्फोट के समय मस्जिद में करीब 30 नमाजी मौजूद थे।
लेडी रीडिंग अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि छह शव लाए गए हैं और करीब 30 घायलों को भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि घायलों में तीन लोगों की हालत गंभीर है। किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। वैसे इस तरह के हमले यहां प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान करता रहा है। (एजेंसी)
First Published: Saturday, March 9, 2013, 16:38