पाक में विस्फोटों में मरने वालों की संख्या हुई 126

पाक में विस्फोटों में मरने वालों की संख्या हुई 126

पाक में विस्फोटों में मरने वालों की संख्या हुई 126इस्लामाबाद : पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खबर पख्तूनख्वाह प्रांतों में गुरुवार को हुए सिलसिलेवार आतंकवादी हमलों में मरने वालों की संख्या शुक्रवार को 126 पहुंच गई। अधिकारियों ने गंभीर रूप से घायल लोगों को हवाई मार्ग से इलाज के लिए कराची भेजने की व्यवस्था की है।

बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के शिया बहुल स्नूकर क्लब को लक्ष्य बनाकर कल रात किए गए विस्फोटों में कुल 88 लोग मारे गए।

अधिकारियों ने कहा कि दर्जनों लोग मौके पर ही मारे गए जबकि कम से कम पांच घायलों ने रात में दम तोड़ दिया।

क्वेटा में एक व्यस्त गोलचक्कर पर सुरक्षाकर्मी वाहनों को लक्ष्य बनाकर कल दोपहर किए गए एक अन्य विस्फोट में 12 लोग मारे गए।

खबर पख्तूनख्वा प्रांत में तालिबान के गढ़ रहे स्वात में एक धार्मिक स्थल पर कल शाम किए गए विस्फोट में 22 लोग मारे गए।

अधिकारियों ने कहा कि इन सभी हमलों में करीब 300 लोग घायल हुए। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए हवाई मार्ग से क्वेटा से कराची भेजने की विशेष व्यवस्था की गई है।

स्वात और क्वेटा के अधिकारियों ने कई घायलों की स्थिति को खतरे में बताया।

खूंखार आतंकवादी संगठन लश्कर ए झांगवी ने क्वेटा के शिया बहुल क्षेत्र आलमदार मार्ग पर स्थित स्नूकर क्लब पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है। (एजेंसी)

First Published: Friday, January 11, 2013, 18:04

comments powered by Disqus