Last Updated: Monday, June 4, 2012, 14:09
इस्लामाबाद : मेजर जनरल आसिम सलीम बाजवा ने आज पाकिस्तानी सेना के नए मुख्य प्रवक्ता के रूप में कार्यभार संभाल लिया।
बाजवा ने मार्च 1984 में पंजाब रेजीमेंट में कमीशन प्राप्त किया था। उन्होंने मेजर जनरल अतहर अब्बास की सेवानिवृत्ति के बाद इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के महानिदेशक के रूप में पदभार संभाला है।
नए मुख्य प्रवक्ता पूर्व में राष्ट्रपति के उप सैन्य सचिव थे। (एजेंसी)
First Published: Monday, June 4, 2012, 14:09