Last Updated: Tuesday, June 26, 2012, 23:15
इस्लामाबाद: पाकिस्तान वृहस्पतिवार को वाघा सीमा पर भारत के 315 मछुआरों को रिहा करेगा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ये मछुआरे फिलहाल कराची की एक जेल में बंद हैं और उन्हें रिहा करके लाहौर भेजा जाएगा, जहां से उन्हें भारतीय अधिकारियों से हवाले कर दिया जाएगा।
पाकिस्तान और भारत हर साल समुद्री सीमा के उल्लंघन के आरोप में बड़ी संख्या में मछुआरों को गिरफ्तार करते हैं।
पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना है कि पाकिस्तान के करीब 150 से अधिक मछुआरे भारत की जेलों में बंद हैं। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, June 26, 2012, 23:15