Last Updated: Saturday, December 22, 2012, 15:38
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक अज्ञात व्यक्ति ने 11 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। ये लोग पड़ोसी ईरान से पाकिस्तान में प्रवेश की कोशिश कर रहे थे।
जियो न्यूज के हवाले से शनिवार को बताया गया कि मारे गए लोगों में छह पाकिस्तानी व पांच अफगानी नागरिक हैं।
मारे गए लोग तीन वाहनों पर यूरोप की ओर जा रहे थे। जब वे बलूचिस्तान प्रांत के ग्वादर जिले में ईरान-पाकिस्तान सीमा के नजदीक से गुजर रहे थे, तभी उन पर यह हमला किया गया। (एजेंसी)
First Published: Saturday, December 22, 2012, 15:38