पाकिस्तान की जेल से 180 भारतीय रिहा - Zee News हिंदी

पाकिस्तान की जेल से 180 भारतीय रिहा

कराची : पाकिस्तान ने भारत के साथ संबंधों को सामान्य करने की पहल के तहत 179 मछुआरों सहित 180 भारतीय नागरिकों को रिहा कर दिया। इन लोगों को समुद्री सीमा के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

 

 

रिहा भारतीयों को चार बसों से लाहौर के नजदीक वाघा सीमा पर ले जाया जाएगा जहां उन्हें रविवार को भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा। सुरक्षा कारणों से चारों बसों के साथ पुलिस चलेगी । एक गैर सरकारी संगठन के मुखिया सेवानिवृत्त न्यायाधीश असलम नासिर जाहिद ने संवाददाताओं से कहा, ‘अधिकारियों ने आज 180 भारतीय नागरिकों को रिहा कर दिया जो काफी सकारात्मक कदम है और दोनों देशों के बीच संबंधों को सुधारने में हमारे प्रयासों का नतीजा है।’

 

पाकिस्तान और भारत की जेलों में बंद कैदियों को राहत और न्याय दिलाने की  खातिर संगठन भारत के गैर सरकारी संगठन के साथ काम कर रहा है। इन कैदियों में अधिकतर गरीब मछुआरे हैं। जाहिद ने कहा कि नये साल की शुरुआत में संबंध प्रगाढ़ करने की खातिर सरकार ने एक नागरिक समा यूसुफ के साथ भारतीय कैदियों को रिहा किया है। (एजेंसी)

First Published: Saturday, January 7, 2012, 18:33

comments powered by Disqus