Last Updated: Thursday, June 14, 2012, 21:18

वाशिंगटन : पाकिस्तान को 3.5 अरब डॉलर की सहायता शर्तों के साथ जारी की जानी चाहिए और यह हम उनसे जो कराने की उम्मीद रखते हैं, उस पर आधारित होनी चाहिए। यह बात रक्षा मंत्री लियोन पेनेटा ने कांग्रेस से कही है।
सीनेट की एक समिति के समक्ष पेनेटा ने कहा कि सहायता बंद करने को लेकर अमेरिका को सतर्क रहना होगा।
उन्होंने कह, हम जो उनसे चाहते हैं उन शर्तों पर सहयोग दिया जाए। इस्लामाबाद द्वारा अफगानिस्तान में नाटो सैनिकों के लिए आपूर्ति मार्ग बंद कर देने से प्रभावशाली सांसद क्षुब्ध हैं और पाकिस्तान को सहायता बंद करने का दबाव बना रहे हैं।
समाचार पत्र वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक ओबामा प्रशासन ने कांग्रेस से वर्ष 2013 के लिए पाकिस्तान की खातिर 3.5 अरब डॉलर के आर्थिक एवं सैन्य सहयोग का आग्रह किया है।
पेनेटा ने कहा कि सात महीने से अफगानिस्तान के लिए अमेरिका एवं नाटो के आपूर्ति मार्ग को बंद करने एवं वैकल्पिक मार्गों के प्रयोग से प्रति महीने अमेरिका को दस करोड़ डॉलर अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ता है।
ओबामा प्रशासन द्वारा अतिरिक्त खर्च का आंकड़ा बताने के बाद रक्षा मंत्री का बयान पहली बार आया है। अमेरिकी हवाई हमले में पाकिस्तान के 24 सैनिकों के मारे जाने के बाद से ही पाकिस्तान ने पिछले वर्ष नवम्बर में नाटो के आपूर्ति मार्ग को बंद कर दिया था। (एजेंसी)
First Published: Thursday, June 14, 2012, 21:18