पाकिस्तान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, कई घायल

पाकिस्तान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, कई घायल

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के उत्तरी और मध्य क्षेत्रों में आज 5.9 तीव्रता का भूकंप आया जिसमें पेशावर शहर में कम से कम तीन लोग घायल हो गए। सुबह 11.30 बजे आया भूकंप इस्लामाबाद, रावलपिंडी, पेशावर, लाहौर, मुजफ्फराबाद, चित्राल और मालाकंद इलाकों में महसूस किया गया।

भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर स्थित था। सरकारी रेडियो ने यह जानकारी दी। भूकंप की तीव्रता पेशावर में अधिक महसूस की गयी जहां इसके झटके करीब 30 सेकेंड तक महसूस किए गए। टीवी चैनलों ने यह खबर दी है।

अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि पश्चिमोत्तर शहर में कम से कम तीन लोग घायल हो गए। कुर्रम कबाइली इलाके , पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के नीलम वैली तथा खबर पख्तूनख्वा के भी कई हिस्सों में भूकंप महसूस किया गया। (एजेंसी)

First Published: Thursday, April 4, 2013, 15:11

comments powered by Disqus