Last Updated: Wednesday, July 3, 2013, 11:43
पेशावर : पश्चिमोत्तर पाकिस्तान की एक सीमांत चौकी पर हमला कर उग्रवादियों ने अर्धसैनिक बल के कम से कम 6 जवानों को मार डाला और सात को घायल कर दिया।
पुलिस ने आज यहां बताया कि खबर पख्तूनख्वा प्रांत के पेशावर जिले में सीमांत क्षेत्र के समीप किशन गंगा चौकी पर बीती रात उग्रवादियों ने हमला किया। हमले के बाद से अर्धसैनिक बल ‘खासदार फोर्स’ के तीन जवान लापता हैं।
दोनों पक्षों के बीच भारी गोलीबारी हुई जो आज सुबह तक जारी थी। पुलिस ने बताया कि घायलों को समीपवर्ती अस्पताल ले जाया गया है और लापता जवानों की खोज के लिए अभियान चलाया जा रहा है। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, July 3, 2013, 11:43