Last Updated: Friday, March 23, 2012, 15:44
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर भाग में खबर कबाइली इलाके में एक प्रतिबंधित आतंकवादी समूह की छावनी के भीतर स्थित मस्जिद को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती हमले में कम से कम 10 उग्रवादी मारे गए और कई घायल हो गए।
हमलावर ने अफगानिस्तान की सीमा पर स्थित तिराह घाटी में लश्कर-ए-इस्लाम की छावनी पर जुमे की नमाज के वक्त हमला किया। राजनीतिक प्रशासन के अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि विस्फोट से मस्जिद-मदरसा दहल उठा और कम से कम 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
लश्कर-ए-इस्लाम के उग्रवादियों ने जैसे ही हमलावर को देख कर उसपर गोली चलानी शुरू की उसने स्वयं को विस्फोट से उड़ा दिया। लश्कर-ए-इस्लाम के इस छावनी का कर्ताधर्ता संगठन के प्रमुख मंगल बाग अफ्रीदी का भतीजा यार वली खान है। यार वली खान की स्थिति के बारे में अभी तक कोई सूचना नहीं है। प्रतिबंधित समूह लश्कर-ए-इस्लाम के प्रवक्ता ने मीडिया को फोन कर इस मामले की जिम्मेदारी स्वीकार की है।
(एजेंसी)
First Published: Friday, March 23, 2012, 21:14