Last Updated: Saturday, August 17, 2013, 10:21
इस्लामाबाद : पाकिस्तान में आज सैकड़ों लोगों ने मिस्र के अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के समर्थन में प्रदर्शन किया। मिस्र में सुरक्षाबलों और मुस्लिम ब्रदरहुड के बीच संघर्ष में बहुत से लोग मारे गए हैं।
दक्षिणपंथी जमात ए इस्लामी ने जुम्मे की नमाज के बाद इस प्रदर्शन का आयोजन किया। बताया जाता है कि इस पार्टी पर मुस्लिम ब्रदरहुड का अच्छा खासा असर था। कराची में सबसे बड़ी रैली का आयोजन किया गया जिसमें करीब 10 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। पाकिस्तान में मिस्र में लोगों की हत्या की निंदा की है। (एजेंसी)
First Published: Saturday, August 17, 2013, 10:21