पाबंदी के बाद चीन का नया परमाणु संयंत्र शुरू

पाबंदी के बाद चीन का नया परमाणु संयंत्र शुरू

बीजिंग : जापान में 2011 के फुकुशिमा परमाणु संयंत्र के बाद अपने यहां नए परमाणु बिजली संयंत्रों के निर्माण पर पाबंदी लगाने के बाद चीन ने 6000 मेगावाट के होंगयानहे परमाणु ऊर्जा स्टेशन के पहले चरण की शुरुआत कर दी है।

होंगयानहे परमाणु ऊर्जा स्टेशन की पहली इकाई पूर्वोत्तर चीन के लियाओनिंग प्रांत के तटीय इलाके में है।

चीन में फिलहाल परमाणु बिजली पैदा करने के लिए 15 इकाइयां हैं। इनकी कुल क्षमता 12.54 गीगावाट है।

उसने दो साल की पाबंदी के बाद नए परमाणु संयंत्रों के निर्माण का काम शुरू किया। (एजेंसी)

First Published: Sunday, February 17, 2013, 18:37

comments powered by Disqus