पुतिन ने रक्षा मंत्री सर्दियुकोव को किया बर्खास्त

पुतिन ने रक्षा मंत्री सर्दियुकोव को किया बर्खास्त

पुतिन ने रक्षा मंत्री सर्दियुकोव को किया बर्खास्तमास्को : रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को भ्रष्टाचार के आरोप में रक्षा मंत्री एनातोली सर्दियुकोव को बर्ख्रास्त कर दिया। पुतिन के तीसरी बार राष्ट्रपति पद को संभालने के बाद से सरकार में यह सर्वाधिक नाटकीय परिवर्तन है।

प्रवक्ता ने बताया कि पुतिन ने सर्दियुकोव को रक्षा मंत्री के पद से हटाकर मास्को क्षेत्र के गवर्नर और लंबे समय से सहयोगी रहे सर्गेई शोइगु को उनकी जगह नियुक्त किया है। सर्दियुकोव एक अलोकप्रिय लेकिन क्रेमलिन समर्थित सैन्य सुधार को लागू कर रहे थे।

सर्दियुकोव को उनके कार्यभार से मुक्ति दे दी गई ताकि रक्षा मंत्रालय के स्वामित्व वाली कंपनी में 10 करोड़ डॉलर के संदिग्ध संपत्ति घोटाले में विस्तृत जांच आगे बढ़ाई जा सके।

पेस्कोव ने कहा,‘यह रक्षा मंत्रालय में हालात के सिलसिले में है। ऐसा जांच के लिए जरूरी माहौल पैदा करने के लिए किया गया है।’

रक्षा मंत्री की बर्खास्तगी ऐसे संवेदनशील समय में की गई है जब वाशिंगटन के साथ उसके रिश्ते तनावपूर्ण हैं। अमेरिका अपने नए राष्ट्रपति को चुनने वाला है और पुतिन अपने देश में विरोध प्रदर्शनों के कारण अप्रत्याशित चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, November 6, 2012, 16:51

comments powered by Disqus