पुराने परमाणु रिएक्टर से डरा जापान - Zee News हिंदी

पुराने परमाणु रिएक्टर से डरा जापान

तोक्यो : जापान को पुराने परमाणु रिएक्टर से डर लगने लगा है। जापान सरकार का कहना है कि गत वर्ष सुनामी के कारण पैदा हुए परमाणु संकट के मद्देनजर सुरक्षा में सुधार के लिए उसे 40 साल इस्तेमाल के बाद परमाणु रिएक्टरों को जल्द ही बंद करने की जरूरत है।

 

सरकार ने कहा कि उसका विचार 40 साल काम करने के बाद रिएक्टरों को बंद करने संबंधी कानून लाने का है। जापान में फिलहाल इसे लेकर समयावधि संबंधी कोई पाबंदी नहीं है। रिएक्टरों की समयावधि को लेकर चिंता बढ़ रही है क्योंकि गत मार्च में सुनामी में परमाणु दुर्घटना का शिकार फुकुशिमा दाइची की तीन इकाइयों का निर्माण 1967 में हुआ था। जापान के 54 रिएक्टरों में से अधिकतर आने वाले वर्षों में 40 साल पुराने हो जाएंगे। (एजेंसी)

First Published: Saturday, January 7, 2012, 17:46

comments powered by Disqus