Last Updated: Tuesday, January 31, 2012, 17:51
कीव : पूर्वी यूरोप में पड़ रही कड़ाके की सर्दी से लोगों को मंगलवार को भी कोई राहत नहीं मिली और मृतकों की संख्या बढ़कर 58 हो गयी है।
यूक्रेन में हाइपोथर्मिया के कारण हाल के दिनों में 30 लोगों की मौत हो जाने की खबर है। मृतकों में अधिकतर बेघर थे। यूक्रेन में 21 लोगों की सड़कों पर मौत हो गयी जबकि पांच की अस्पताल में और चार की अपने घरों में मौत हो गयी।
अधिकारियों के अनुसार यूक्रेन में 500 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारी हिमपात के कारण कई प्रमुख सड़कें बंद हैं और यातायात प्रभावित हुआ है।
कई स्थानों पर तापमान के काफी नीचे गिर जाने की खबर है। कीव में तापमान शून्य से 23 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया। बेघर लोगों के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।
पूर्वी यूरोप के कई अन्य देशों से भी अत्यधिक सर्दी पड़ने की खबर है। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, January 31, 2012, 23:21