Last Updated: Wednesday, May 2, 2012, 06:08
वाशिंगटन : भारतीय मूल के अमेरिकी विक्रम सिंह को अमेरिका के रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन में एक प्रमुख पद दिया गया है। उन पर दक्षिण एवं दक्षिणपूर्व एशिया से जुड़े मामलों की जिम्मेदारी होगी।
पेंटागन की ओर से जारी बयान में कहा गया है, विक्रम जे सिंह की नियुक्ति वरिष्ठ कार्यकारी सेवा के लिए की गई है और उन्हें रक्षा (नीति) कार्यालय में दक्षिण एवं दक्षिणपूर्व एशिया मामलों का उप सहायक रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया है।
सिंह इससे पहले इसी कार्यालय में विशेष सहायक के तौर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वह दिवंगत रिचर्ड होलब्रुक के निकट सहयोगी भी रहे। होलब्रुक अफगानिस्तान एवं पाकिस्तान में अमेरिका के विशेष दूत थे।
भारतीय मूल के सिंह ने पेंटागन में रॉबर्ट सहर की जगह ली है, जिन्हें अब योजना मामलों का उप सहायक रक्षा मंत्री बनाया गया है। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, May 2, 2012, 11:39