पेरू में गड्ढे में बस के गिरने से 22 मरे

पेरू में गड्ढे में बस के गिरने से 22 मरे

लीमा: पेरू में एक बस के गड्ढ़े में गिर जाने के कारण 22 लोगों की मौत हो गयी और 16 अन्य घायल हो गये हैं।

एंडिना समाचार एजेंसी ने बताया कि मरने वालों में दो विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। इनमें पेरू में कार्यरत स्पेन का एक इंजीनियर और एक वेनुजुएलाई पर्यटक थे।

यह दुर्घटना सोमवार को लीमा से 850 किलोमीटर उत्तर में हुरमाका शहर के निकट घटी। एजेंसी ने बताया कि कोहरे के कारण यह दुर्घटना हुई।

लैटिन अमेरिका में पेरू की सड़कें सबसे खतरनाक मार्गों में शामिल है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2010 में हुयी दुर्घटनाओं में 2,900 व्यक्ति मारे गये थे जबकि 2011 में 2,583 लोग सड़क हादसों का शिकार हुए।

अधिकतर दुर्घटनाओं का कारण खतरनाक पहाड़ी सड़कें और पेरू निवासियों की कारों और ट्रकों की खराब हालत है।

पिछले महीने दक्षिणपूर्वी कुजको क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो गयी थी। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, October 3, 2012, 09:12

comments powered by Disqus