Last Updated: Thursday, June 28, 2012, 11:13
लिमा : मध्य पेरू में आज सुबह एक बस के 70 मीटर गहरी खाई में गिर जाने से करीब 13 लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि अन्य 30 लोग घायल हो गए।
हाईवे के पुलिस अधिकारी लुईस टालावेरानो ने बताया कि यह बस ‘स्लीपिंग ब्यूटी’ की थी और यह टिंगो मारिया शहर के करीब सड़क से उतर गयी और गहरी खाई में जा गिरी। बस पुकाल्लपा से लिमा शहर की ओर जा रही थी।
उल्लेखनीय है कि पेरू में सड़क दुर्घटनाएं आम हो गई हैं। पिछले साल सड़क दुर्घटनाओं में करीब 1,124 लोगों की मृत्यु हुई थी। (एजेंसी)
First Published: Thursday, June 28, 2012, 11:13