पोर्न फिल्मों की मुरीद हैं ब्रितानी महिलाएं

पोर्न फिल्मों की मुरीद हैं ब्रितानी महिलाएं

लंदन : पोर्न फिल्म देखने का शौक रखने में अब महिलाओं का भी दबदबा बढ़ता जा रहा है और वो भी ब्रितानी महिलाओं का। ब्रिटेन में तो 90 फीसदी ब्रिटिश महिलाएं पोर्न फिल्मों की मुरीद हैं। एक सर्वे में यह बात सामने आई है कि एक तिहाई महिलाएं अपनी सेक्स लाइफ को स्पाइसी बनाने के लिए पोर्न फिल्में देखना पसंद करतीं हैं। उन्मुक्त जीवन के चलते ब्रिटिश महिलाएं सेक्स ट्वाइज का इस्तेमाल करने में भी नहीं हिचकती हैं।

ब्रिटिश महिलाएं ऑनलाइन पोर्नोग्राफी में भी कुछ कम नहीं हैं। लगभग 37 प्रतिशत महिलाएं इंटरनेट पर लॉग इन करके हॉट फोटो देखना पसंद करती हैं। इतना ही नहीं दफ्तर में काम के दौरान भी हर 50 में से एक महिला पोर्न सामग्री देख रही होती हैं। हर 10 में चार महिलाएं अन्य महिलाओं की न्यूड फोटो देखना पसंद करतीं हैं और 10 में करीब तीन महिलाओं को लड़कियों को परस्पर सेक्स करते देखना पसंद है।

सर्वे के दौरान नौ प्रतिशत महिलाओं ने माना कि उन्हें पोर्न फिल्म के समान असली जीवन में उसे आजमाना पसंद है। इसी तरह एक अन्य पत्रिका के सर्वे में बताया गया है कि 50 प्रतिशत महिलाओं ने माना कि वे अपने प्रेमी को अपनी सेक्सी फोटो भेजती हैं तथा वेबकेम के सामने न्यूड तक हो जाती हैं। इसी तरह पुरुषों पर किए सर्वे में खुलासा हुआ है कि पुरुष दिन में कम से कम एक बार पोर्न फिल्म, क्लिप या अश्लील फोटो जरूर देखना पसंद करते हैं। (एजेंसी)

First Published: Thursday, July 5, 2012, 18:14

comments powered by Disqus