प्रिंस हैरी की और तस्वीरें आ सकती हैं सामने

प्रिंस हैरी की और तस्वीरें आ सकती हैं सामने

प्रिंस हैरी की और तस्वीरें आ सकती हैं सामनेलंदन : ब्रिटेन के दिग्गज पब्लिक रिलेशन गुरु ने कहा है कि राजकुमार हैरी की तस्वीरों को बेचने के लिए दो महिलाओं ने उनका रूख किया है। उन्होंने कहा कि दुनिया जल्द ही ब्रिटेन के राजकुमार की और निर्वस्त्र तस्वीरें देख सकती है।

बीबीसी टेलीविजन से बातचीत में मैक्स क्लिफर्ड ने कहा कि दो अमेरिकी महिलाओं ने उनका रूख किया और दावा किया कि वे पिछले हफ्ते अमेरिका में राजकुमार के होटल के कमरे में मौजूद थीं। उन्होंने बताया कि महिलाएं अपनी तस्वीरें बेचने का प्रयास कर रही थी जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। (एजेंसी)

First Published: Saturday, August 25, 2012, 09:16

comments powered by Disqus