Last Updated: Monday, December 24, 2012, 17:49

लंदन : अफगानिस्तान में आरएएफ हेलीकॉप्टर के पायलट प्रिंस हैरी ने एक हवाई हमले में तालिबान के एक सरगना को मार गिराया। अफगानिस्तान में यह उनकी पहली उपलब्धि है। ब्रिटिश मीडिया में यह जानकारी दी गई है।
27 वर्षीय हैरी को एक टुकड़ी की मदद के लिए बुलाया गया था। टुकड़ी एक तालिबान सरगना का पीछा कर रही थी। तभी अपाचे हेलीकॉप्टर से पहुंचे हैरी ने हेलफायर मिसाइल से लक्ष्य पर निशाना साधा जिसमें तालिबान सरगना मारा गया।
समाचार पत्र ‘द सन’ के मुताबिक यह पहला मौका था जब हैरी को किसी घातक हमले में शामिल किया गया।
समाचार पत्र ‘डेली मेल’ के अनुसार बताया जाता है कि यह हमला अक्टूबर के अंत में हुआ था। हमले से ठीक पहले हैरी दूसरी बार अफगानिस्तान पहुंचे थे। (एजेंसी)
First Published: Monday, December 24, 2012, 14:48