फोन हैकिंग: रेबेकाह ब्रूक्स फिर गिरफ्तार - Zee News हिंदी

फोन हैकिंग: रेबेकाह ब्रूक्स फिर गिरफ्तार



लंदन : फोन हैकिंग मामले में मीडिया मुगल रूपर्ट मडरेक की सहयोगी और न्यूज ऑफ द वर्ल्ड की पूर्व संपादक रेबेकाह ब्रूक्स और उनके पति समेत छह व्यक्तियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। 43 साल की ब्रूक्स तथा रेस के घोड़ों के प्रशिक्षक और उनके करोड़पति पति चार्ली को चिपिंग नॉर्टन स्थित उनके घर से मेट्रोपॉलिटन पुलिस द्वारा छापे के बाद गिरफ्तार किया गया।

 

मेट्रोपॉलिटन पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, पुलिस ने मंगलवार को लंदन, ऑक्सफोर्डशार, हैम्पशायर और हर्टफोर्डशायर से छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया, ये गिरफ्तारियां सुबह पांच से सात बजे के बीच ऑपरेशन विटिंग के अधिकारियों ने फोनहैकिंग मामले की जांच के सिलसिले में की। प्रवक्ता ने कहा, पांच व्यक्तियों और एक महिल को न्याय की दिशा को गुमराह करने की साजिश के संदेह में गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारियों से जुड़े कई पतों पर तलाशी जारी है।

 

ऑपरेशन विटिंग में अब तक 23 लोग को गिरफ्तार और जमानत पर रिहा किया जा चुका है।  (एजेंसी)

First Published: Tuesday, March 13, 2012, 18:35

comments powered by Disqus