फ्रांसिस का चुना जाना ऐतिहासिक: ओबामा

फ्रांसिस का चुना जाना ऐतिहासिक: ओबामा

फ्रांसिस का चुना जाना ऐतिहासिक: ओबामावाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अमेरिकी महाद्वीप से चुने गए पहले पोप फ्रांसिस के चुनाव को एक ऐतिहासिक घटनाक्रम बताया है और कहा है कि यह इस क्षेत्र की बढ़ती शक्ति तथा उत्साह को प्रदर्शित करता है।

ओबामा ने अपने बधाई संदेश में कहा कि गरीबों और शोषितों के पैरोकार पोप अपने साथ प्रेम और सहयोग के उस संदेश को आगे बढ़ाते हैं, जिसने दुनिया को दो हजार से भी ज्यादा साल तक प्रेरित किया है। यह संदेश है कि हम एक दूसरे में ईश्वर का चेहरा देखें। अर्जेंटीना के कार्डिनल जॉर्ज मारियो बेरगोगलियो को पादरियों की प्रमुख संस्था ने पोप के पद पर नियुक्त किया। ब्यूनस आयर्स के आर्कबिशप बेरगोगलियो लातिन अमेरिका से चयनित पहले पोप हैं।

ओबामा ने कहा, ‘‘अमेरिकी महाद्वीप से पहले पोप के रूप में उनका चयन इस क्षेत्र की शक्ति और उत्साह को दर्शाता है, जो हमारी दुनिया को एक नया स्वरूप दे रहा है। लाखों लातिन अमेरिकी लोगों के साथ अमेरिका में बैठे हम सब लोग इस ऐतिहासिक दिन की खुशी साथ में मनाते हैं।’’ जारी

ओबामा ने कहा कि वह नए पोप के साथ मिलकर विश्व में शांति, सुरक्षा और लोगों के सम्मान के लिए काम करेंगे। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जो बाइडेन औपचारिक समारोह में अमेरिका का प्रतिनिधित्व करने के लिए रोम जाएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘रोम में उनके औपचारिक समारोह में जाकर अपनी और अमेरिकी लोगों की बधाई देने का मौका मिलने पर मैं बहुत खुश हूं। ‘‘यह कैथलिक चर्च मेरी अपनी जिंदगी और अमेरिका तथा बाकी दुनिया में रहने वाले अरबों लोगों की जिंदगी में भी अहम भूमिका रखता है। उसकी यह भूमिका सिर्फ हमारे धर्म से ही नहीं, बल्कि शांति और सभी धर्मों के प्रति मानवीय सम्मान से जुड़ी है। आने वाले वषरें में हम कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर साथ में काम करेंगे।’’ (एजेंसी)

First Published: Thursday, March 14, 2013, 11:14

comments powered by Disqus