फ्रांसीसी सैनिकों ने दो भारतीयों की हत्या की, होलांदे ने खेद जताया

फ्रांसीसी सैनिकों ने दो भारतीयों की हत्या की, होलांदे ने खेद जताया

फ्रांसीसी सैनिकों ने दो भारतीयों की हत्या की, होलांदे ने खेद जतायाडरबन: मध्य अफ्रीकी गणतंत्र (सीएआर) में फ्रांसीसी सैनिकों ने दो भारतीयों को मार डाला और छह अन्य को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांक्वा होलांदे का पत्र मिला जिसमें उन्होंने इस त्रासद घटना पर खेद जताया। पत्र में कहा गया है कि मध्य अफ्रीकी गणतंत्र में आज सुबह बांगुई हवाई अड्डे पर फ्रांसीसी सैनिकों द्वारा दो भारतीय नागरिकों को मार डाला गया और छह अन्य को गंभीर रूप से घायल हो गये।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने निर्दोष लोगों के मारे जाने पर गहरा दुख व्यक्त किया है । उन्होंने मध्य अफ्रीकी गणतंत्र विशेष तौर पर बांगुई के पास रहने वाले करीब 100 भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास करने का निर्देश दिया है। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक आफ कांगो में भारत के राजूदत भारतीय नागरिकों के शव को उनके करीबी संबंधियों को सुपूर्द करने के लिए जरूरी व्यवस्था कर रहे हैं। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक आफ कांगो में भारत के राजूदत को मध्य अफ्रीकी गणतंत्र का दायित्व सौंपा गया है।

यह घटना उस समय घटी जब फ्रांसीसी सैनिक हवाई अड्डे की निगरानी में लगे हुए थे। बांगुई, मध्य अफ्रीकी गणतंत्र में विद्रोही समूहों का शासन है और इस देश में गृह युद्ध चल रहा है।

इस घटना पर खेद व्यक्त करते हुए राष्ट्रपति ओलोंद ने प्रधानमंत्री को इस त्रासदपूर्ण घटना की जांच कराने का भरोसा दिलाया और कहा कि घायलों की देखरेख फ्रांस के चिकित्सा दल की निगरानी में की जा रही है।

गौरतलब है कि सिंह ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने चार दिवसीय दौरे पर डरबन पहुंचे। उनके साथ वित्त मंत्री पी चिदंबरम, वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन भी आए हैं। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, March 26, 2013, 09:49

comments powered by Disqus