Last Updated: Friday, July 6, 2012, 17:06
बीजिंग : चीन ने अपने 15 प्रांतों में चलाए गए एक प्रमुख अभियान में पुलिस ने बच्चों की तस्करी के आरोप में 802 लोगों को गिरफ्तार किया और 181 बच्चों को बचाया।
चीन के जन सुरक्षा मंत्रालय ने आज अपनी वेबसाइट पर जारी एक बयान में यह जानकारी दी। मंत्रालय के अनुसार, हाल में चलाए गए अभियान में तस्करी के दो गिरोह का भंडाफोड़ किया गया और उनके सरगनाओं की गिरफ्तारी हुई।
चीन में बच्चों की तस्करी एक बड़ी समस्या है। चीन में एक संतान की नीति का बड़ी कड़ाई से पालन किया जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में उस स्थिति में दूसरी संतान को अनुमति प्रदान कर दी जाती है जबकि पहला बच्चा लड़की हो। इस कारण बच्चों की तस्करी बढ़ गयी। (एजेंसी)
First Published: Friday, July 6, 2012, 17:06