बढ़ते चीन को रोकने में भारत अहम: बर्न्‍स - Zee News हिंदी

बढ़ते चीन को रोकने में भारत अहम: बर्न्‍स

वाशिंगटन : अमेरिका के एक पूर्व राजनयिक ने कहा कि चीन के बढ़ते प्रभाव को रोकने के अमेरिका के प्रयासों के लिए भारत रणनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण है। बर्न्‍स ने कहा कि अमेरिका को अपनी पूर्व एशिया नीति में नई दिल्ली को भी शामिल करना चाहिए।

 

पूर्व राजनयिक निकोलस बर्न्‍स ने ‘द बोस्टन ग्लोब’ के लिए लिखा कि 60 साल से अमेरिका के एशिया प्रशांत क्षेत्र में दबदबे को चीन से उत्पन्न चुनौती को देखते हुए ओबामा ने जापान और दक्षिण कोरिया के साथ अमेरिकी गठबंधन को फिर से जीवित किया है और उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में अमेरिकी नौसैन्य जहाज तैनात किए हैं।

 

असैन्य परमाणु समझौते पर भारत के साथ अहम बातचीत को लेकर बुश प्रशासन के अहम सदस्य रहे बर्न्‍स अब ‘हावर्ड केनेडी स्कूल ऑफ गवर्मेंट’ में लोकतंत्र एवं अंतरराष्ट्रीय राजनीति के प्रोफेसर हैं। बर्न्स का कहना है कि पूर्वी एशिया संबंधी ओबामा की नीति तब तक अधूरी रहेगी जब तक इसमें द. एशिया और खासकर भारत को शामिल नहीं किया जाता। अमेरिकी अधिकारी इस नीति में भारत को शामिल करने के इच्छुक नहीं दिख रहे हैं। (एजेंसी)

First Published: Friday, February 3, 2012, 16:18

comments powered by Disqus