Last Updated: Friday, December 7, 2012, 23:46
लंदन: वर्ष 1984 के ऑपरेशन ब्लू स्टार से जुड़े लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) कुलदीप सिंह बरार पर हमले के मामले में तीन लोगों को ब्रिटेन की एक अदालत में पेश किया गया और उन्हें हिरासत में ही रखने का आदेश दिया गया है।
स्थानीय मीडिया के अनुसार 33 साल के बरजिंदर सिंह संघा, 34 वर्षीय मनदीप सिंह संधू और 36 साल के दिलबाग सिंह लंदन की साउथवर्क क्राउन अदालत में पेश हुए। तीनों संदिग्ध 18 जनवरी को एक बार फिर अदालत में पेश होंगे। (एजेसी)
First Published: Friday, December 7, 2012, 23:46