बर्फ में फंसी सफेद व्हेल मछलियां - Zee News हिंदी

बर्फ में फंसी सफेद व्हेल मछलियां

मॉस्को : रूस के पूर्वोत्तर प्रायद्वीप में लगभग 100 श्वेत व्हेल मछलियों के बर्फ में फंसने से उनका जीवन खतरे में पड़ गया है। समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार, चुकोत्का प्रायद्वीप के वरिष्ठ अधिकारी वैलेरी वैसिलियेव ने बताया कि बेरिंग सागर में मौजूद स्थानीय मछुआरों एवं शिकारियों ने मंगलवार को देखा कि सिन्याविंस्की चैनल में व्हेल मछलियों का एक समूह फंसा हुआ है।

 

अधिकारी ने बताया कि व्हेल उस स्थान से निकलने में सक्षम नहीं हैं और उस क्षेत्र में खाद्य पदार्थ न होने एवं तेजी से बर्फ जमने के कारण उनका जीवन खतरे में है। मालूम हो कि ये मछलियां दुनिया से विलुप्त होने के कगार पर हैं। (एजेंसी)

First Published: Thursday, December 15, 2011, 16:13

comments powered by Disqus