Last Updated: Tuesday, July 10, 2012, 14:15
क्रीम्स्क (रूस) : रूस के दक्षिणी हिस्से में आई भयावह बाढ़ से न सिर्फ भारी जानमाल का नुकसान हुआ है, बल्कि इस आपदा ने यहां के नेताओं के गहरे अविश्वास को भी सामने ला दिया है।
इस अविश्वास के बीच रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन स्थानीय लोगों को यह मनाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह एक प्राकृतिक आपदा भर है और यह सरकार की उपेक्षा का परिणाम बिल्कुल नहीं है।
आपदा के बाद पैदा हुई अविश्वास की स्थिति ने पुतिन की सरकार के समक्ष नयी चुनौती पैदा कर दी है। तीसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद से पुतिन के खिलाफ पूरे रूस में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, हालांकि आज भी इस कद्दावर नेता के चाहने वालों की कमी नहीं है।
बाढ़ से दक्षिणी रूस के कई इलाके बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इस आपदा में 171 लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हुए हैं। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, July 10, 2012, 14:15