बिदवे के शव को माता-पिता ने देखा - Zee News हिंदी

बिदवे के शव को माता-पिता ने देखा



लंदन : ब्रिटेन के सैलफोर्ड शहर में भारतीय छात्र अनुज बिदवे की हत्या होने के करीब एक हफ्ते बाद उसके माता पिता ने उसके शव को यहां पहली बार देखा।

 

अनुज के पिता सुभाष बिदवे अपनी पत्नी योगिनी बिदवे तथा मृतक के जीजा राकेश सोनवाने के साथ कल शाम यहां पहुंचे थे। वे लोग कल सुबह सैलफोर्ड स्थित घटनास्थल पर जाएंगे, जहां 26 दिसंबर को अनुज की हत्या कर दी गई थी। उन लोगों ने यहां पहुंचने के बाद लंदन में एक शव गृह में अनुज के शव को देखा।

 

उसके परिवार के लैंकास्टर विश्विविद्यालय जाने से पहले भारतीय मूल के लेबर पार्टी के सांसद कीथ वाज से संसद में मिलने का कार्यक्रम है। अनुज इस विश्वविद्यालय में माइक्रोइलेक्ट्रानिक्स विषय से स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहा था। विश्वविद्यालय ने उसका ट्यूशन फीस लौटाने का फैसला किया है।

 

वाज ने कहा कि मैं बिदवे के परिवार का संसद में स्वागत कर खुशी महसूस करूंगा। उन्होंने अपने बेटे की मौत के बाद बहुत धर्य दिखाया है। उनके लिए यह अवश्य ही एक मुश्किल वक्त होगा। हम विदेशी छात्रों को यह भरोसा अवश्य दिलाना चाहेंगे कि हम वह सब कुछ करेंगे जो ब्रिटेन में उनकी सुरक्षा के लिए कर सकते हैं।

(एजेंसी)

First Published: Thursday, January 5, 2012, 21:17

comments powered by Disqus