Last Updated: Tuesday, January 24, 2012, 14:15
लंदन : बेल्जियम के एंटवेर्प शहर में एक भारतीय हीरा व्यापारी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गयी। इस शहर में गुजरात और अन्य जगहों से आये सैकडों हीरा व्यापारी अरबों डॉलर के हीरा उद्योग में कारोबार करते हैं ।
एंटवेर्प से मिली खबर के अनुसार अभियोजन पक्ष मामले की जांच कर रहा है। मारे गये व्यापारी का नाम नहीं बताया गया है। उसकी उम्र 54 साल बतायी गयी है। वह एंटेवेर्प सिटी पार्क के पास वान एकलेई में रहता था। हमले का कारण चोरी बताया जा रहा है। उसका बेटा हमले में घायल हो गया। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, January 24, 2012, 19:45