Last Updated: Thursday, August 16, 2012, 12:23
ला पाज : बोलीविया में हत्या के संदेह में गिरफ्तार ब्राजील के दो नागरिकों को गुस्साई भीड़ ने जेल से बाहर निकालकर जिंदा जला दिया। यह जानकारी बोलीविया के मीडिया ने दी। समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार संदिग्धों को तीन लोगों की हत्या के सम्बंध में सेन मेतियास से गिरफ्तार किया गया था।
जैसे ही गिरफ्तारी की खबर शहर में फैली, उसी वक्त सैंकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए और बदला लेने की मांग करने लगे।
पुलिस ने इस विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे लेकिन भीड़ पर कोई असर न पड़ा। भीड़ ने जेल पर कब्जा कर लिया और दोनों संदिग्धों को जेल से बाहर निकालकर उन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
इस घटना से पहले शहर के पुलिस प्रमुख एडविन रोजास ने दोनों संदिग्धों की पहचना राफेल मैक्स डाइज (27) और जेफरसन कास्त्रो दा लीमा (22) के रूप में की थी। (एजेंसी)
First Published: Thursday, August 16, 2012, 12:23