ब्रिटिश सरकार के कदम से भारतीय होंगे प्रभावित - Zee News हिंदी

ब्रिटिश सरकार के कदम से भारतीय होंगे प्रभावित



लंदन : ब्रिटेन एक ऐसा कार्यबल तैयार कर रहा है, जो लंदन के साउथ हॉल जैसे इलाकों में अवैध निर्माण को हटाएगा। इससे बड़ी संख्या में भारतीयों के प्रभावित होने की आशंका है। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि इस तोड़फोड़ के मद्देनजर भारतीय उच्चायोग और अन्य संगठनों के साथ मिलकर काम करने की योजना बनाई गई है।

 

अवैध निर्माण वाले इलाके में बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं। कई जगहों पर झुग्गियों की शक्ल में निर्माण कार्य करके लोग रहते हैं। आवासीय मामलों के मंत्री ग्रांट शैप्स और आव्रजन मंत्री डेमियन ग्रीन के बीच इस मामले से निपटने के आज बैठक हुई। इस पूरे मामले से आंखों में ‘लंदन ड्रीम’ लिए हजारों भारतीय सपनों के इस शहर में पहुंचते हैं और उन्हें अवैध मकान में आश्रय मिलता है। इस कदम से उन्हें झटका लगेगा।

 

ग्रीन ने कहा कि जिसे यहां कोई अधिकार नहीं है, उसे ब्रिटेन छोड़ देना चाहिए। अगर वे खुद यहां से जाना चाहते हैं तो हम उनकी मदद भी करेंगे।

(एजेंसी)

First Published: Monday, April 30, 2012, 23:53

comments powered by Disqus