Last Updated: Saturday, January 14, 2012, 16:45
लंदन : ब्रिटेन की नौसेना ने आज स्पष्ट किया कि अमेरिकी सैनिकों के साथ मिल कर नाटो के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान में सोमालिया के तट से 13 संदिग्ध जलदस्युओं को पकड़ा गया है।
रायॅल फ्लीट ऑग्जीलियरी (आरएफए) के पोत फोर्ट विक्टोरिया और द यूएसएस कार्नी द्वारा दी गई चेतावनी पर ध्यान नहीं देने के कारण रॉयल मरीन ने एक जहाज पर सवार 13 व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। विक्टोरिया रॉयल मरीन ने अपने बंदूकधारियों को हेलीकॉप्टर पर तैनात किया था जिन्होंने संदिग्धों को चेतावनी जारी की लेकिन उन्होंने इस चेतावनी पर ध्यान नहीं दिया।
मरीन विक्टोरिया से स्पीड बोट्स पर सवार हुए और जहाज को कब्जे में ले लिया। तलाशी के दौरान जहाज से हथियारों का जखीरा मिला। रक्षा मंत्री फिलिप होमंड ने कहा कि यह अभियान उनके देश के हितों के खतरों से निपटने में उनकी क्षमताओं का स्पष्ट प्रदर्शन है।
(एजेंसी)
First Published: Saturday, January 14, 2012, 22:15