Last Updated: Monday, October 1, 2012, 20:53

लंदन : ब्रिटेन में एक तिहाई स्कूली बच्चों को विलियम शेक्सपीयर के बारे में जानकारी नहीं है। इतना ही नहीं 12 प्रतिशत ब्रिटिश वयस्क नहीं जानते कि शेक्सपीयर का ताल्लुक ब्रिटेन से था।
एक सर्वेक्षण में छह साल से 12 साल की उम्र के बीच के एक हजार बच्चों को शामिल किया गया जिसमें पाया गया कि 30 प्रतिशत बच्चों को ब्रिटेन के सबसे प्रसिद्ध लेखक के बारे में जानकारी नहीं है।
आइरिश टाइम्स के अनुसार, शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि करीब 27 प्रतिशत वयस्कों ने कभी शेक्सपीयर का कोई नाटक नहीं पढ़ा। 12 प्रतिशत वयस्क नहीं जानते कि शेक्सपीयर का ताल्लुक ब्रिटेन से ही है।
विजन क्रिटिकल की ओर से किये गये इस सर्वेक्षण में यह भी पाया गया कि 18 से 34 साल के दो प्रतिशत लोग ही मानते हैं कि ‘सिंड्रेला’ शेक्सपीयर का सबसे लोकप्रिय नाटक है। करीब आधे (49 प्रतिशत) लोगों ने माना कि ‘मैकबेथ’ ही शेक्सपीयर का सबसे लोकप्रिय किरदार है। (एजेंसी)
First Published: Monday, October 1, 2012, 20:53