Last Updated: Friday, May 17, 2013, 22:35
लंदन : ब्रिटेन में भारतीय महिला के साथ बलात्कार करने के मामले में 54 वर्षीय व्यक्ति को 11 साल की सजा सुनाई गई है। पीड़िता (39) हैदराबाद की रहने वाली है और वह लंदन में घरेलू नौकरानी के तौर पर काम करती थी। पीड़ित महिला चार बच्चों की मां है। उसे ‘दासी’ की तरह रखा गया था।
साल 2005 में ब्रिटेन पहुंचने के साथ ही उसका पासपोर्ट ले लिया गया और उससे 16-16 घंटों तक काम करवाया जाने लगा। वह महिला अपने गरीब परिवार की मदद करने के मकसद से लंदन पहुंची थी। इस मामले में पिछले महीने कसाई एनकार्ता बालापोवी को दोषी करार दिया गया था। क्रोयडॉन क्राउन कोर्ट ने गुरुवार को उसे सजा सुनाई।
महिला के साथ उत्पीड़न के मामले में शशि ओबरॉय नामक एक महिला को भी दोषी करार दिया गया। शशि को 20 महीने की निलंबित सजा दी गई है और वह इस दौरान सामुदायिक काम करेगी। (एजेंसी)
First Published: Friday, May 17, 2013, 22:35