ब्रिटेन में समलैंगिक विवाह बिल को महारानी ने दी मंजूरी

ब्रिटेन में समलैंगिक विवाह बिल को महारानी ने दी मंजूरी

ब्रिटेन में समलैंगिक विवाह बिल को महारानी ने दी मंजूरीलंदन : इंग्लैंड और वेल्स में समलैंगिक विवाह को आधिकारिक तौर पर वैध बनाते हुए महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने आज समलैंगिक दंपति विधेयक को अपनी मंजूरी दे दी। विधेयक को कानूनी दर्जा मिलने के बाद वर्ष 2014 के मध्य तक पहला समलैंगिक विवाह हो सकेगा।

विधेयक के प्रावधानों के अनुसार धार्मिक संगठनों को ‘चुनाव’ करना होगा कि वे समलैंगिक विवाह कराना चाहते हैं या नहीं। कानून में ‘चर्च ऑफ इंग्लैंड’ और ‘चर्च ऑफ वेल्स’ पर समलैंगिक विवाह कराने पर प्रतिबंध है। हाउस ऑफ कॉमन्स के अध्यक्ष जॉन बेर्को ने घोषणा की कि विधेयक को शाही मंजूरी मिल गयी है। सभी कानूनों को ब्रिटेन में महाराज या महारानी की स्वीकृति की आवश्यकता होती है। सदन में सभी ने इस सूचना का स्वागत किया।

विभिन्न मंत्रियों ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपनी ‘प्रसन्नता’ जतायी। देश में समलैंगिकों को पहले से ही जोड़ों में रहने का अधिकार प्राप्त था लेकिन उन्हें विवाह करने का अधिकार नहीं था। इस कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन जोड़ों को विवाहितों जैसी सुविधाएं या मान्यता प्राप्त नहीं थी। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, July 17, 2013, 22:14

comments powered by Disqus