ब्रिटेन में हड़ताल से स्कूल कार्यालय बंद - Zee News हिंदी

ब्रिटेन में हड़ताल से स्कूल कार्यालय बंद

 

लंदन : ब्रिटेन में बुद्धवार को दशकों की सबसे बड़ी हड़तालों में से एक के चलते हजारों स्कूल और कार्यालय बंद रहे। हड़ताल से हवाई यातायात के बाधित होने का भी खतरा है। यह हड़ताल पेंशन कटौती के विरोध में आहूत की गई है।चौबीस घंटे की हड़ताल का असर अस्पतालों अदालतों रोजगार केंद्रों ड्राइविंग परीक्षा और पुस्तकालयों सामुदायिक केंद्रों जैसी परिषद सेवाओं पर भी पड़ने के आसार हैं।

 

सरकार के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार शिक्षक और स्कूल प्रमुख हड़ताल में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं और प्रत्येक चार में से तीन स्कूलों में ऐसा हो रहा है। यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। हवाई अड्डा अधिकारियों ने ब्रिटेन के हीथ्रो और अन्य हवाई अड्डों पर हवाई यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई है।

 

हवाई अड्डों से हालांकि विमानों के आवागमन में अब तक कोई विलम्ब होने की खबर नहीं है लेकिन गैटविक हवाई अड्डे के मुख्य संचालन अधिकारी स्काट स्टैनले ने कहा, अब तक यात्रियों को किसी विलम्ब का सामना नहीं करना पड़ा। हमें इसकी आशंका दिख रही है। उड़ानों में बुद्धवार दिन के उत्तरार्ध में विलम्ब की आशंका व्यक्त की जा रही है। इसी समय भारत से अधिकतर उड़ानें ब्रिटेन पहुंचती हैं।  (एजेंसी)

First Published: Wednesday, November 30, 2011, 17:45

comments powered by Disqus