Last Updated: Wednesday, December 28, 2011, 13:01
मास्को : भारतीय सेना के बेड़े में बहुप्रतीक्षित रूसी परमाणु पनडुब्बी नेरपा के आगामी कुछ दिनों में शामिल होने की संभावना है। एक रूसी इंजीनियर ने बुधवार को यहां बताया कि अकुला टू श्रेणी नेरपा का समुद्री परीक्षण पूरा हो गया है और अगले कुछ दिनों में भारतीय नौसेना को लीज पर दिये जाने को अब तैयार है।
रिया नोवोस्ती संवाद समिति के अनुसार अमूर शिपयार्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पनडुब्बी अब अपना कार्य करने को पूरी तरह तैयार हैं। इस शिपयार्ड में यह पनडुब्बी बनी है। यह 92 करोड़ डालर पर 10 साल की लीज पर भारत को दी जा रही है।
अधिकारी ने कहा कि इस साल के अंत तक इसे :भारत को: सौंप दिया जाएगा। यह पनडुब्बी महीनों तक पानी के अंदर रहने में सक्षम है। दो दशक से भी अधिक समय में पहली बार अब भारत के पास परमाणु पनडुब्बी होगी।
(एजेंसी)
First Published: Thursday, December 29, 2011, 09:04