भारत को दरकिनार करना ठीक नहीं : बुश की टीम

भारत को दरकिनार करना ठीक नहीं : बुश की टीम

वॉशिंगटन : पूर्ववर्ती बुश प्रशासन के दो अधिकारियों ने अमेरिकी नीति निर्माताओं से कहा है कि भारत के वर्तमान राजनीतिक हालात तथा धीमी आर्थिक वृद्धि के कारण उसे दरकिनार न करें क्योंकि वर्ष 2030 तक यह देश एक उभरती आर्थिक महाशक्ति बन जाएगा।

रिचर्ड फोन्टने और डेनियल ट्विनिंग ने लिखा है, ‘भारत को उसकी व्यापक जनसांख्यिकी का लाभ मिल रहा है जिसकी वजह से दुनिया में कामगारों की बड़ी संख्या तैयार हो रही है।’ अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया परिषद की आगामी रिपोर्ट में दोनों पूर्व शीर्ष अधिकारियों ने कल कहा कि भारत का वर्तमान परिदृश्य भले ही बहुत अच्छा न हो, लेकिन दीर्घकालिक संदर्भ में एक अलग ही तस्वीर उभरती है।

वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार, रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘भारत वैसी ही उभरती आर्थिक महाशक्ति होगा जैसा आज चीन है।’ दोनों अधिकारियों ने कहा है कि भारत पर अमेरिका का दांव गलत नहीं है। उन्होंने कहा, ‘भारतीय शक्ति और संबंधों में प्रगति की राह में छोटी चुनौतियां रोड़ा हैं और इनसे जुड़ा यथार्थ सही दिशा में है।’ रिचर्ड फोन्टने और डेनियल ट्विनिंग ने आगे लिखा, ‘लेकिन भारत के साथ करीबी साझेदारी हमेशा ही अमेरिकी विदेश नीति, रणनीतिक हितों के दीर्घकालिक संदर्भ के लिए खास रही है जिसकी जड़ें साझे मूल्यों में हैं।’ (एजेंसी)

First Published: Friday, September 21, 2012, 17:16

comments powered by Disqus