भारत में पाक के नए उच्चायुक्त बने बशीर - Zee News हिंदी

भारत में पाक के नए उच्चायुक्त बने बशीर

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पूर्व विदेश सचिव सलमान बशीर भारत में नए पाकिस्तानी उच्चायुक्त नियुक्त किए गए हैं। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोअज्जम अहमद खान ने आज इसका एलान किया। 60 साल के बशीर को शाहिद मलिक के स्थान पर नया उच्चायुक्त बनाया गया है।

 

बशीर ने 2008 से इस साल मार्च तक विदेश सचिव के तौर पर काम किया। इसके बाद जलील अब्बास जिलानी को विदेश सचिव बनाया गया। मुंबई हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच हुई वार्ता में बशीर ने पाकिस्तान की नुमाइंदगी की थी। बशीर डेनमार्क, लिथुआनिया, चीन और मंगोलिया में राजदूत रहे। इसके अलावा उन्होंने जिनिवा स्थिति संयुक्त राष्ट्र मिशन में काम किया। बशीर ने बीते 8 अप्रैल को पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के साथ भारत का दौरा किया था। (एजेंसी)

First Published: Saturday, April 14, 2012, 18:04

comments powered by Disqus