भारत-रूस सैन्य अभ्यास `इंद्रा -2012`आज से

भारत-रूस सैन्य अभ्यास `इंद्रा -2012`आज से

मास्को : भारत और रूस की सेनाएं साइबेरियाई गणराज्य बुर्यातिया में रविवार से आतंकवाद निरोधी सैन्य अभ्यास `इंद्रा -2012` की शुरुआत करेंगी। इसकी जानकारी रूसी सेना के एक अधिकारी ने दी। रूस के पूर्वी सैन्य जिले के प्रवक्ता ने कहा कि यह सैन्य अभ्यास बरडुनी के प्रशिक्षण केंद्र में 16 अगस्त तक चलेगा। दोनों ही देशों के 250-250 सैन्यकर्मी इसमें हिस्सा लेंगे। जिसमें रूस के युद्धक वाहन का इस्तेमाल होगा।

साल 2003 से भारत और रूस ने अब तक `इंद्रा` श्रंखला के पांच संयुक्त सैन्य अभ्यास किए हैं। पिछला अभ्यास अक्टूबर 2010 में दिल्ली में सम्पन्न हुआ था। पिछले साल रूस ने अभ्यास रद्द कर दिया था। भारत विश्व का सबसे बड़ा हथियार आयातक देश है और इसमें से बड़ा हिस्सा रूस से आयात होता है। 2007-11 में भारत ने 12.7 अरब डालर के हथियार खरीदे थे। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (एसआईपीआरआई) के मुताबिक इसमें से 80 प्रतिशत आयात रूस से हुआ था। (एजेंसी)

First Published: Sunday, August 5, 2012, 10:50

comments powered by Disqus