भारत व रूस सैन्य अभ्यास के लिए तैयार - Zee News हिंदी

भारत व रूस सैन्य अभ्यास के लिए तैयार


मास्को : रूस व भारत ने सोमवार को संयुक्त आईएनडीआरए-2012 सैन्य अभ्यास के लिए तैयारियां शुरू कर दीं। इस साल गर्मियों में रूस में यह सैन्य अभ्यास होना है।

 

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक ईस्टर्न मिलिट्री डिस्ट्रिक्ट के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल एलेक्जेंडर गोर्दयेव ने कहा कि भारतीय सेना का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को रूस के दूरस्थ पूर्व में उलेन उडे में पहुंचा। वह गर्मियों में होने वाले आईएनडीआर-2012 सैन्य अभ्यास की तैयारियों पर चर्चा के लिए पहुंचे थे।

 

साल 2003 से अब तक भारत व रूस पांच संयुक्त आईएनडीआरए अभ्यास कर चुके हैं। थल सेना व नौसेना के लिए ये सैन्य अभ्यास किए गए हैं। दोनों देशों का अंतिम संयुक्त सैन्य अभ्यास अक्टूबर 2010 में भारत में हुआ था।

(एजेंसी)

First Published: Tuesday, February 7, 2012, 13:37

comments powered by Disqus