Last Updated: Thursday, January 17, 2013, 14:41
वाशिंगटन: अमेरिका के नार्थ कैरोलिना शहर में भारतीय मूल के 28 वर्षीय एक व्यक्ति ने विवाद के बाद अपने पिता की हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि माउंट होली सिटी की इस घटना में प्रथम दृष्टया जतिन अश्विन पटेल पर अपने पिता 62 वर्षीय अश्विन पटेल की हत्या करने का आरोप है और उसे गास्टोन काउंटी जेल भेज दिया गया है।
माउंट होली के अंतरिम पुलिस प्रमुख डेविड जेम्स ने बताया घटना के 12 घंटे के बाद जतिन को गिरफ्तार कर लिया गया। पिता और पुत्र दोनों शहर में बीपी गैस स्टेशन संचालित करते थे। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। (एजेंसी)
First Published: Thursday, January 17, 2013, 14:41