Last Updated: Wednesday, September 5, 2012, 22:51
लंदन : शोधकर्ताओं के एक दल ने भू-भौतिकीय सर्वे के दौरान करीब 1,500 वर्ष पुराने इतालवी शहर को खोज निकाला है। उन्होंने शहर के अवशेष जिस स्थान पर दबे हुए हैं उसका नक्शा तैयार किया है। कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने आज एक बयान जारी कर कहा कि शोधकर्ताओं ने शहर की रंगशाला, बाजार और अन्य इमारतों का भी पता लगाया है।
ईसा पूर्व चौथी शताब्दी में एक रोमन बस्ती के तौर पर स्थापित इंतेरमना लिरेनास रोम से करीब 50 किलोमीटर की दूरी पर दक्षिणी लाजिओ की लिरि घाटी में स्थित है। इस नगर को करीब 500 ई.पू. में त्याग दिया गया था जिसके बाद इसे भवन सामग्री के लिए लूटा गया और धीरे-धीरे इसका अवशेष लोगों की नजरों से ओझल हो गया। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, September 5, 2012, 22:51