भूकंप से हिला उत्तरी अफगानिस्तान

भूकंप से हिला उत्तरी अफगानिस्तान

भूकंप से हिला उत्तरी अफगानिस्तान कुंदूज : अफगानिस्तान के हिंदुकुश क्षेत्र में आज 5.1 तीव्रता के भूकंप का झटका महसूस किया गया। इसमें जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार भूकंप का केंद्र कुंदूज प्रांत की राजधानी कुंदूज से 48 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में था।

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि इस क्षेत्र के चार प्रांतों में भूकंप का झटका महसूस किया गया और जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

उत्तरी अफगानिस्तान खासकर हिंदुकुश क्षेत्र में भूकंप के झटके अक्सर आते रहते हैं। इसी साल जून में आए भूकंप के दो झटकों में कम से कम 75 लोग मारे गए थे। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, September 25, 2012, 23:35

comments powered by Disqus