Last Updated: Friday, July 12, 2013, 09:22

जोहांसबर्ग : दक्षिण अफीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला (94) की हालत में सुधार हो रहा है। उनकी स्थिति हालांकि, नाजुक लेकिन स्थिर बनी हुई है। यह जानकारी राष्ट्रपति कार्यालय ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह सूचना ऐसे समय में आई है जब मंडेला के प्रीटोरिया स्थित मेडिक्लिनिक हर्ट हॉस्पिटल में 34 दिन पूरे हो गए हैं। उन्हें फेंफड़े के संक्रमण की शिकायत पर आठ जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
राष्ट्रपति जैकब जूमा गुरुवार को मंडेला की हालत का जायजा लेने अस्पताल पहुंचे और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मंडेला 18 जुलाई को अपना 95वां जन्मदिन मनाएंगे।
इससे पहले मंडेला को 27 मार्च को निमोनिया और दिसम्बर महीने में फेंफड़े में संक्रमण की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। (एजेंसी)
First Published: Friday, July 12, 2013, 09:22